Monday, April 6, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या अज्ञात कारण से दुकान में लगी आग

अज्ञात कारण से दुकान में लगी आग

234

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अज्ञात कारण से लगी आग से दुकान का सारा सामान जलकर राख।

अयोध्या / भेलसर। रुदौली नगर के कोठी मोहल्ला की एक दुकान में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से सारा सामान जलकर राख हो गया।आग लगने के दौरान परिवार के लोग एक शादी समारोह में शिरकत के लिये रायबरेली गए थे। बृहस्पतिवार को लगभग 5 बजे कोठी निवासी प्रकाश चन्द्र अग्रवाल की दुकान से अचानक धुआँ निकलने लगा।परिवार के लोग किसी शादी समारोह में शिरकत के लिए रायबरेली गए हुए थे दुकान का शटर बन्द होने के कारण मोहल्ला वासी आग बुझाने में असमर्थ थे।

सूचना पर पहुंचे कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने तत्काल फायर बिग्रेड को बुलाया।मौके पर किला चौकी प्रभारी प्रमोद यादव व नया गंज चौकी प्रभारी रंजीत यादव व वार्ड सभासद अमित कुमार गर्ग “भग्गू” भी मुस्तैद रहे।किसी तरह शटर तोड़ कर आग पर काबू पाया गया।लेकिन तबतक दुकान का सारा सामान जल कर राख हो चुका था।बिजली अथवा इन्वर्टर के शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।इस सम्बंध में कोतवाल रूदौली विनोद बाबू मिश्रा से वार्ता का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नही उठा।