शंकराचार्य ने योगी पर साधा निशाना

111
शंकराचार्य ने योगी पर साधा निशाना
शंकराचार्य ने योगी पर साधा निशाना

भाजपा के दोहरे चरित्र से मैं आश्चर्यचकित हूं। लखनऊ आये शंकराचार्य ने CM योगी पर साधा निशाना। वे सभी प्रदेशों की यात्रा करेंगे और गौ-ध्वज फहराएंगे। सरकार को हर हाल में गौ रक्षा का कानून बनाना होगा। मैंने रामलला के सामने भी यहीं संकल्प लिया है, कि जब तक कानून नहीं बन जाता, तब तक दर्शन नहीं करुंगा। शंकराचार्य ने योगी पर साधा निशाना

अजय सिंह

लखनऊ। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सोमवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा- हिंदुओं का वोट लेकर हिंदुओं के साथ धोखा हो रहा है। गौ हत्या बंद करने के लिए सरकार को कानून बनाना होगा। इसके लिए ही मैं मठ छोड़कर निकला हूं। जगद्गुरु ने कहा, कि यह देखकर आश्चर्य होता है कि यूपी के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ हैं। इसके बाद भी यूपी सबसे ज्यादा गौ मांस का निर्यात कर रहा है। मेरी यात्रा का विरोध सबसे पहले बीजेपी ने ही किया, इससे आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा- वे सभी प्रदेशों की यात्रा करेंगे और गौ-ध्वज फहराएंगे। सरकार को हर हाल में गौ रक्षा का कानून बनाना होगा। मैंने रामलला के सामने भी यहीं संकल्प लिया है, कि जब तक कानून नहीं बन जाता, तब तक दर्शन नहीं करुंगा।

लखनऊ में ‘गौ-ध्वज स्थापना भारत यात्रा’ कार्यक्रम में शामिल हुए लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘गौ-ध्वज स्थापना भारत यात्रा’ विषय पर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, जब इस समय देश में, एक देश, एक कानून। एक देश, एक चुनाव की बात हो रही है, तो गौ माता को लेकर हर प्रदेश में अलग-अलग कानून क्यों बनाए गए?

हमारी इस यात्रा का सबसे पहला विरोध भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हुआ। नागालैंड में हमें रोक दिया गया, लेकिन हम नागालैंड जाएंगे। यह बीजेपी का दोहरा चरित्र है, जिससे मैं आश्चर्यचकित हूं।शंकराचार्य किसी पार्टी के नहीं होते। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक नहीं कह सकते, कि गाय खाना हमारा अधिकार है। अगर ऐसा कहते हैं, तो वे अपने शरिया वाले देश में चले जाएं। पूरे देश में यात्रा करेंगे, गौ-ध्वज फहराएंगे शंकराचार्य ने कहा कि तिरुपति में करोड़ों लोगों को गाय की चर्बी वाला प्रसाद खिलाया गया। जो लोग हिंदुओं का वोट ले रहे हैं, उन्हीं के साथ धोखा किया जा रहा है। हमारा ही वोट लेकर गाय को काट रहे हैं, हमें बर्दाश्त नहीं है। ऐसी स्थिति आगे न हो, इसलिए हमें मठ छोड़कर निकलना पड़ा। शंकराचार्य ने योगी पर साधा निशाना