Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश गांव में टीकाकरण के लिए कैंप लगाए

गांव में टीकाकरण के लिए कैंप लगाए

215

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की तहसील मलिहाबाद परिसर में जिले के नोडल अधिकारी जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्र उपजिलाधिकारी अजय कुमार राय के साथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रेम नारायन और प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर टीकाकरण के संबंध में रूपरेखा तैयार की साथ ही प्राथमिकता के आधार पर लोगो को जागरूक करने पर चर्चा हुई। तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा के साथ नोडल अधिकारी ने बैठक कर टीकाकरण गीत माइक्रो प्लान क्लस्टर के बारे में चर्चा की बैठक में यूनिसेफ के प्रतिनिधि एडीओ एजी सहित अन्य अधिकारियों ने अपने अपने विचार रखें।

बैठक में खंड विकास अधिकारी ब्लॉक द्वारा गांव में संचालित निगरानी समितियों और साफ सफाई सहित वैक्सीनेशन पर बल देते हुए गांव में टीकाकरण के लिए कैंप लगाकर लोगों का वैक्सीनेशन करने की सलाह दी वही नोडल अधिकारी ओपी मिश्र ने तहसील क्षेत्र के सभी अधिकारियों से पूरे मनोयोग के साथ कोरोना को हराने के उद्देश्यों को लेकर काम करने की अपील की।साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद पहुंच वैक्सीनेशन सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।