Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या आज से फिर लगेगी सट्टी बाजार

आज से फिर लगेगी सट्टी बाजार

195

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। रूदौली में प्रत्येक सोमवार को लगने वाली सट्टी बाज़ार आज से फिर लगेगी।बतादें कि रुदौली में लगने वाली साप्ताहिक कपड़े की बाजार(सट्टी बाजार)पुनः लगवाने के संबंध में कांग्रेसी नेता सभासद मोहम्मद इरफान खान व भाजपा सभासद आशीष वैश्य ने जिलाधिकारी को सम्बोधित माँगपत्र उपजिलाधिकारी रूदौली को सौंपकर मांग की थी कि वर्तमान समय मे उत्तर प्रदेश में लगभग सारे बाजार खोल दिये गए हैं इसको देखते हुए पुनः सट्टी बाजार भी लगवाइ जाए।जिसको देखते हुए जिलाधिकारी ने पुनः सट्टी बाजार खोलने की इजाज़त दे दी है।अब आज से हर सोमवार को लगने वाली सट्टी बाजार पूर्व रूप से लगेगी।ये जानकारी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने दी है।