
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव
भेलसर(अयोध्या) – रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मवई चौराहा पर शनिवार को रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने हाइवे पर स्थित मवई यात्री प्रतीक्षालय शेड का लोकार्पण करते हुए शुभारंभ किया।इस मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा मवई चौराहा पर मवई यात्री प्रतीक्षालय बनने से क्षेत्र के लोगों को बाराबंकी लखनऊ आदि जगह जाने के लिए सुविधा मिलेगी।अभी तक बरसात व धूप में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।लेकिन अब परिवहन निगम की मवई स्टापेज की सारी बसें मवई यात्री प्रतीक्षालय के सामने रुकेंगी।
जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।इस दौरान विधायक ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कहा सभी मवई की स्टापेज बसें मवई चौराहा पर मेन चौराहे से नीचे होते हुए गुजरे जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके।इस अवसर पर मवई मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक एस.पी सिंह,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या महेश कुमार सेवा प्रबंधक श्वेता सिंह,अश्विनी कुमार समाजसेवी जगन्नाथ यादव,संजय वर्मा,गिरधारी यादव बीडीसी आदि लोग उपस्थित रहे।























