कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर बवाल

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले बयान पर भारी बवाल सोनिया गांधी ने दी प्रतिक्रिया।

अजय सिंह

लखनऊ। गुरुवार को संसद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर भारी हंगामा हुआ। बीजेपी कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति के प्रति इस शब्द के इस्तेमाल को लेकर विरोध जताया है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अधीर रंजन चौधरी इस मामले में माफी मांग चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की अशोभनीय टिप्पणी पर बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी ने लोकसभा और निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में ये मामला उठाया और शब्दों को घृणित और संस्कारों के विरुद्ध करार दिया। कांग्रेस नेता से माफी मांगने की मांग की, जिसपर अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अधीर इस मामले में पहले ही माफी मांग चुके हैं।

संसद से निकलते समय अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए उन्होंने राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल जानबूझकर नहीं किया था। उन्होंने कहा, ”मैं बंगाली हूं। मेरी हिंदी उतनी अच्छी नहीं है। मेरे मुंह से गलती यह शब्द निकल गया। जरूरत पड़ेगा तो मैं राष्ट्रपति से माफी मांगूंगा, लेकिन इन पाखंडियों से नहीं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को लेकर मचे हंगामे के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी में भी जमकर नोंकझोंक हुई। हालांकि-उस समय सदन स्थगित था। भाजपा की महिला सांसद पहले से ही मोर्चा संभाले हुई थीं, ऐसे में सोनिया गांधी को सत्तापक्ष की बेंच पर जाकर रमा देवी को सफाई देना भारी पड़ा।

बता दें कि बुधवार को एक टीवी चैनल के प्रोग्राम के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किया था. तभी से बीजेपी ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया था। फिर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके मुंह से चूकवश एक शब्द निकल गया था और जिसका उन्हें बेहद खेद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button