Saturday, February 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हेतु रू0 01 अरब 70 करोड़ 20 लाख...

राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण हेतु रू0 01 अरब 70 करोड़ 20 लाख 57 हजार की धनराशि आवंटित

171

राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 18 चालू कार्यों हेतु रू0 01 अरब 70 करोड़ 20 लाख 57 हजार की धनराशि की गयी आवंटित।

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य राजमार्गों के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के 18 चालू कार्यों हेतु रू0 01 अरब 70 करोड़ 20 लाख 57 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।


इन 18 चालू कार्यों में जनपद आजमगढ़ में 03, सीतापुर में 02, मऊ, बाराबंकी, महाराजगंज, हरदोई, फतेहपुर, सन्तकबीर नगर, मैनपुरी, अयोध्या, आगरा, बदायूं, गोण्डा, बांदा, कानपुर नगर में 01-01 कार्य शामिल हैं। जारी शासनादेश में आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार अनिवार्य रूप से उ0प्र0 शासन को प्रेषित किया जाय तथा अवशेष कार्यों को पूर्ण कराते हुये पूर्णता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाय।


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।