टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ऋषि राज त्यागी बने चैंपियन

लखनऊ। लखनऊ में आयोजित मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ऋषि राज त्यागी चैंपियन बने हैं। उन्होंने 40+ वर्ग के फाइनल में लखनऊ के सचिन कुमार को 3-0 से पराजित किया। महिला 50 + वर्ग में प्रयागराज की राधा तिवारी ने जीत हासिल की। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के टेबल टेनिस कॉम्प्लेक्स पर खेली गई इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गो में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 50+ वर्ग में विशाल अरोड़ा ने डीके पुरोषोत्तम को हराकर जीत दर्ज की। 60+ में लखनऊ के राहुल दत्त और 65 + में प्रयागराज के एके श्रीवास्तव चैंपियन बनें। वहीं 70 + वर्ग में गाजियाबाद के सुनील सक्सेना ने लखनऊ के एमएन खरे को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा महिला 60 + वर्ग में शशि रस्तोगी ने शालिनी गोयल को हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में कानपुर के सतीश पुरी को बेस्ट प्लेयर के किताब से नवाजा गया।यूपी वेटरन टीटी कमिटी के चेयरमैन संजय मुंशी और कन्वेनर एनके लहरी ने पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान एलडीटीटीए के संयुक्त सचिव अमित सिंह व पराग अग्रवाल भी उपस्थित रहें। ………न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button