Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

223

पटवा समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर जंग बहादुर जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में मनाये जाने से अभिभूत पटवा समाज ने अपने परम्परागत पेशे के मुताबिक समाजवादी राखी बनाकर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को राखी बांधी और 101 समाजवादी राखी भेंट की। इस मौके पर एम.एल.सी. शशांक यादव भी उपस्थित थे।


भारतीय पटवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष राम लखन पटवा एडवोकेट, के नेतृत्व में विभिन्न जनपदों के पटवा समाज के जिलाध्यक्षों सहित पटवा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दुर्गा पटवा के साथ कमलेश कुमारी पटवा, पूनम देवल, चांदनी पटवा, आध्या पटवा, राजू पाटिल सभासद, श्यामता प्रसाद प्रधान आदि राखी बंधन के कार्यक्रम में शामिल रहे।पटवा समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी पर आस्था जताते हुए सन् 2022 के चुनाव में तन-मन-धन से पार्टी को मजबूती देने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दुहराया।