Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मनरेगा अंतर्गत निर्माण सामग्री में शीघ्र मदद-उपमुख्यमंत्री

मनरेगा अंतर्गत निर्माण सामग्री में शीघ्र मदद-उपमुख्यमंत्री

140
मनरेगा अंतर्गत निर्माण सामग्री में शीघ्र मदद-उपमुख्यमंत्री
मनरेगा अंतर्गत निर्माण सामग्री में शीघ्र मदद-उपमुख्यमंत्री

मनरेगा योजना में राज्य स्तर से सभी जनपदों को जल्द पहुंचेगी, सामग्री मद की धनराशि। महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार को सामग्री मद के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय सहायता के पहली किस्त का चौथा भाग जारी कर दिया गया है। मनरेगा अंतर्गत निर्माण सामग्री में शीघ्र मदद-उपमुख्यमंत्री

लखनऊ। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्माण सामग्री मदद में शीघ्र ही और धनराशि जिलों को भेजी जायेगी। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा मनरेगा अंतर्गत राज्य सरकार को सामग्री मद हेतु जारी की गयी धनराशि के सापेक्ष राज्यांश की धनराशि को मिलाकर जिलों को भेजा जाय। महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सरकार को सामग्री मद के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय सहायता के पहली किस्त का चौथा भाग जारी कर दिया गया है। आगे की कार्यवाही को पूरी कर जल्द ही जनपदों तक यह धनराशि पहुंचेगी। इस धनराशि से बकाये का भुगतान भी किया जा सकेगा। गांवों में योजना के अंतर्गत किये जा रहे विकास कार्यों को भी तेजी मिलेगी। बता दें कि इस धनराशि से जल्द ही निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता एजेंसियों के बकाये का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में सामग्री मद हेतु अब तक 2526.10 करोड़ धनराशि केंद्रीय सहायता के रूप में जारी की जा चुकी है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के साथ-साथ निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता फर्मों के हितों की रक्षा के लिए भी लगातार काम कर रही है। श्रमिकों की मजदूरी हो या निर्माण सामग्री आपूर्तिकर्ता एजेंसी सभी का योजनांतर्गत ससमय भुगतान किया जाए, यह सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। आयुक्त,ग्राम्य विकास श्री जी0एस0 प्रियदर्शी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय सहायता के पहली किस्त के चौथे भाग के रूप में 1102.45 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। केन्द्रांश के सापेक्ष राज्यांश की धनराशि मिलाकर पूरी पारदर्शिता के साथ जनपदों को धनराशि अवमुक्त करने की कार्यवाही की जा रही है। मनरेगा अंतर्गत निर्माण सामग्री में शीघ्र मदद-उपमुख्यमंत्री