
आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों आए उलेमा-ए-इकराम के एक प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। उलेमा-ए-इकराम ने अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनने की दुआ की। इस अवसर पर उलमा-ए-इकराम में एक स्वर में अखिलेश यादव के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि हम यकीन से यह बात कहते है कि आप नेताजी मुलायम सिंह यादव के नक्शे कदम पर चल रहे है। हम सभी लोग पूरी ताकत से समाजवादी पार्टी के साथ है। अखिलेश यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का सभी से एक भावनात्मक रिश्ता है। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा हो गयी है। कानून का राज नहीं रह गया है। निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। मॉब लिंचिंग में हत्याएं हो रही है। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही है। भाजपा सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए पुलिस का गैरकानूनी इस्तेमाल कर रही है। भाजपा प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। भ्रष्टाचार, लूट बेईमानी चरम पर है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया हैं आज किसानों, नौजवानों छात्रों समेत सभी वर्गों की कोई सुनवाई नहीं हैं। भाजपा सरकार ने बुनकरों का कारोबार चौपट कर दिया है। भाजपा नफरत का कारोबार करती है। उलेमा-ए-इकराम की दुआ: अखिलेश यादव फिर बने मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कमजोर करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 2027 में समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही देश हित में है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। पीडीए की नीति पर चलकर सबके कल्याण, विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। सबके साथ इंसाफ होगा।लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। लोकतंत्र, संविधान और वोट का अधिकार बचाने के लिए भाजपा से सावधान रहना होगा। भाजपा नफरत और साम्प्रदायिकता की राजनीति करती है। भाजपा चुनाव में हर स्तर पर बेईमानी करती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा। बूथ को और मजबूत करना होगा। कार्यकर्ताओं का काम बहुत बढ़ गया है। वोट बनवाना, वोट बचाना, वोट पड़वाना और वोट गिनवाना। हर काम को पूरी मेहनत और जागरूकता से करना होगा। भाजपा सरकार विदेश नीति से लेकर हर मोर्चे पर फेल है। चीन भारत का दोस्त नहीं हो सकता है। चीन हमारे कारोबार और व्यापार पर कब्जा कर रहा है। चीन पर भारत की निर्भरता ठीक नहीं है।
समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी तथा प्रदेश अध्यक्ष मो0 शकील नदवी के साथ आज अखिलेश यादव से भेंटकर्ताओं में प्रमुख थे मौलाना आरिफ (ज़हूर कासमी), राव कारी सलीम देवबंद, मौलाना अब्दुल हलीम साहब, मौलाना अशरफ साहब, मौलाना इकबाल साहब, मौलाना सुफियान साहब, मौलाना शमशाद साहब, मौलाना उमैर साहब, मुफ्ती मोहम्मद मुदस्सिर साहब, बहरोज़ आलम (जहूर कासमी), कारी मो. असगर साहब, कारी अफजाल साहब, सूफी मुकीम साहब जगेता, कारी जुनैद साहब, कारी सईद अहमद, साहब, मुफ्ती साबिर साहब, मुफ्ती अतहर साहब, हाजी अय्यूब साहब, मौलाना हारुन साहब, मौलाना रेहान साहब, मुफ्ती जुल्फिकार साहब, मौलाना आकिल साहब, मौलाना रिजवान साहब, मुफ्ती नुवेद साहब, कारी सुएब साहब, कारी नईम साहब, कारी इमरान साहब, मौलाना फरमान साहब, मौलाना आलिशान साहब आदि। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल तथा तेजंदर विर्क की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उलेमा-ए-इकराम की दुआ: अखिलेश यादव फिर बने मुख्यमंत्री