Thursday, February 19, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा का जेजेपी के साथ तालमेल संभव

भाजपा का जेजेपी के साथ तालमेल संभव

263
भाजपा का जेजेपी के साथ तालमेल संभव
भाजपा का जेजेपी के साथ तालमेल संभव

भाजपा को कांग्रेस और केजरीवाल के गठबंधन का आभास हो गया है, इसलिए भाजपा ने हरियाणा में अपनी सहयोगी जननायक जनता पार्टी की एंट्री राजस्थान में करवा दी है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज जाट नेता नारायण सिंह की पुत्रवधू रीटा सिंह 14 अगस्त को जेजेपी में शामिल हो गई हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने रीटा सिंह को हाथों हाथ प्रदेश की महिला विंग का अध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। राजस्थान में जाट बाहुल्य करीब 28 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा प्रत्याशी की कभी जीत नहीं हुई। भाजपा ऐसी सीटों पर जेजेपी के उम्मीदवारों का समर्थन कर सकती है। मालूम हो कि जेजेपी के विधायकों के समर्थन से ही हरियाणा में भाजपा की सरकार चल रही है और अजय चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला खट्टर सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। जेजेपी की एंट्री करवा कर भाजपा भी जाट बाहुल्य सीटों पर कांग्रेस का प्रभाव कम करना चाहती है। सूत्रों के अनुसार रीटा सिंह दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी की उम्मीदवार हो सकती है। अभी रीटा के पति वीरेंद्र सिंह कांग्रेस से विधायक हैं। भाजपा का जेजेपी के साथ तालमेल संभव