Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश थाना फरेन्दा व पुरन्दरपुर समाघान दिवस पर पहुंचे एसपी प्रदीप गुप्ता

थाना फरेन्दा व पुरन्दरपुर समाघान दिवस पर पहुंचे एसपी प्रदीप गुप्ता

191

सुनील कुमार पांडेय

महराजगंज – समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता द्वारा थाना फरेन्दा व थाना पुन्दरपुर पर जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान जनशिकायतों को सुनकर उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया। तथा राजस्व व पुलिस टीम का गठन कर गुण दोष के आधार पर जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्र तथा जनपद मुख्यालय/उच्चाधिकारीगण से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को जो भूमि विवाद सम्बन्धित हो थाना दिवस पर उच्च प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाय। तथा भूमि विवाद रजिस्टर एवं समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित किया जाये तथा उन मामलों का त्वरित निस्तारण कराते हुए अद्यावधिक कर ली जाये। जनसुनवाई के दौरान थाना फरेन्दा पर -2 व थाना पुरन्दरपुर पर- 2, कुल = 04 प्रा0पत्र प्राप्त हुये।

जनपद के विभिन्न थानों पर समाधान दिवस के अवसर पर कुल- 39 प्रा0 पत्र प्राप्त हुए जिसमें से कुल़-05 जनशिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया । शेष जनशिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।