
मल्लावां में लोगों ने वोट का बहिष्कार किया। प्रशासन मनाने में जुटा।
हरदोई। जिले की मिश्रिख लोकसभा अंतर्गत मल्लावां विधानसभा के ब्लॉक में बने बूथ संख्या 138 पर 9:30 तक महज दो लोगों ने ही मतदान किया। दरअसल मामला क्षेत्र के माँझ गांव का है।ग्रामीणों के अनुसार निर्मल नगर से गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग विगत 35 वर्षों से जर्जर अवस्था मे पड़ा हुआ है, जिसे बनवाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई मर्तबा अर्जियां भी लगाई,लेकिन कोई हल नही निकला।
इस पर आज मतदान के दिन स्थानीय लोगों से मतदान का ही बहिष्कार कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों ने पोलिंग बूथ पर एकत्र होकर रोड नही तो वोट नहीं के नारे लगाए। सुबह 9:30 बजे तक बूथ 138 पर महज 2 वोट ही पड़े हैं। फिलहाल प्रशासन के जिम्मेदारों द्वारा मामले की सुध लेकर लोगों को समझाने का कार्य कर किया जा रहा है। मल्लावां में लोगों ने किया वोट का बहिष्कार






















