जनता भाजपा के खिलाफ जमकर कर रही मतदान

106
जनता भाजपा के खिलाफ जमकर कर रही मतदान
जनता भाजपा के खिलाफ जमकर कर रही मतदान

अखिलेश यादव ने इटावा लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जितेन्द्र दोहरे, अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजाराम पाल तथा उन्नाव लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी अन्नू टण्डन के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ जमकर मतदान कर रही है। हार सामने देख भाजपा के लोग बौखला गये हैं। किसान, नौजवान, मजदूर और आम जनता भाजपा को सबक सिखा रहे है। पहले दो चरणों में भाजपा का सफाया हो चुका है। तीसरा चरण समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का रहा है। इसमें भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। जनता भाजपा के खिलाफ जमकर कर रही मतदान

अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है,भाजपा की गर्मी नीचे आ रही है। जो लोग हवा में उड़ रहे थे, जनता ने उन्हें जमीन दिखा दिया है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। दस सालों से झूठ बोला। किसानों, नौजवानों, महिलाओं सभी से विश्वासघात किया। भाजपा के नेताओं की हर बात झूठी निकली। इनके हर फैसले ने देश को संकट में डाला। खोखले नारे देकर जनता का शोषण किया। भाजपा सरकार किसानों की जमीन और फसल छीन कर उद्योगपतियों को देना चाहती थी। इसीलिए तीन काले कृषि कानून लेकर आयी थी। हमारे बहादुर किसानों ने काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया। इस सरकार ने किसान आंदोलन को कुचलने के लिए हर हथकंडा अपनाया। आंदोलन में एक हजार किसान शहीद हो गये। भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। सड़कों पर कील लगवा दिया, दीवार खड़ी करा दी। ट्रैक्टरों को डीजल नहीं दिया लेकिन हमारे किसान संघर्श करते रहे। किसानों के संघर्ष और एकजुटता का नतीजा रहा है कि भाजपा सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पड़े।

अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आयी है तबसे महंगाई और कर्ज से एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के साथ-साथ हर चीज के दाम बढ़ा कर महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया। खाद की बोरी से 5-5 किलो खाद निकाल लिया। किसानों को अब बोरी की खाद कम मिलती है। इस सरकार ने उद्योगपतियों का तो 16 लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। किसान कर्ज से दबा हुआ है। भाजपा सरकार दस साल तक अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाती रही। तमाम तरह के टैक्स बढ़ाकर किसानों और आम जनता को लूटती रही। जो मोटर साइकिल 10 साल पहले 50 हजार रूपये की थी आज दोगुनी हो गई। मंड़ी में तब चाय एक रूपये की थी अब चाय कितने रूपये की है सबको पता है। इस सरकार ने नौजवानों के साथ बहुत बड़ा छल किया है। नौजवान भर्ती परीक्षा के लिए मेहनत से पढ़ाई करता रहा। परिवार की गाढ़ी कमाई पढ़ाई पर खर्च करता रहा लेकिन भाजपा सरकार ने नौकरियां नहीं निकाली। जो कुछ भर्तियां निकली थी उनके पेपर लीक करा दिए। भाजपा सरकार में दस भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। इस सरकार ने लाखों नौजवानों का भविष्य बर्बाद किया है। इसी तरह से फौज की नौकरी को अग्निवीर करके चार साल की कर दी। चार साल बाद ये अग्निवीर नौजवान क्या करेंगे?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है। यह सरकार बाबा साहब के संविधान को बदल कर जनता के अधिकार और पिछड़ों, दलितों के आरक्षण को खत्म करना चाहती है। भाजपा के तमाम नेता संविधान बदलने की बातें कर रहे है। देष की जनता को सावधान रहना होगा। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को सŸाा से हटाना है। भाजपा सरकार ने अपने फैसलों से देश की जनता को संकट में डाला है। पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं को नुकसान पहुंचाया है। क्या किसी को पता था भाजपा सरकार नोटबंदी करेगी? क्या किसी को पता था कि किसानों के खिलाफ तीन काले कृषि कानून लाएगी? क्या किसी को पता था कि सार्वजनिक संस्थाओं को निजी हाथों में बेच देगी? क्या किसी को पता था कि भाजपा सरकार रेलवे, हवाई अड्डा, पोर्ट सब कुछ बेंच देगी? क्या किसी को पता था कि लेटरल इंट्री के द्वारा अपने चहेतों की बड़े पदों पर भर्ती करके पिछड़े, दलितों को आरक्षण छीन लेगी? लेटरल एंट्री के द्वारा नौकरी पाने वाले लोग तीन साल नौकरी कर विदेश भाग गये। इसी तरह से भाजपा आरक्षण बदलना चाहती है। संविधान बदला तो अधिकार छिन जायेगा, आरक्षण और नौकरी छीन लेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरों को भ्रष्टाचारी कहने वाले भाजपाइयों का भ्रष्टाचार अभी कुछ दिन पहले पकड़ा गया। इन्होंने चंदे की चोरी की। इलेक्टोरल बांड के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट की। बीजेपी के लोगों ने ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का दबाव बना कर उद्योगपतियों से हजारों करोड़ रूपये की वसूली की। इलेक्टोरल बांड ने भाजपा का बैण्ड बजा दिया है। उद्योगपतियों से तो चंदा वसूला ही। वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी करोड़ों रूपये वसूल लिया। चंदा वसूल कर सबको वैक्सीन लगवा दिया। लोगों की जान खतरे में डाल दी। वैक्सीन को लेकर जो खुलासा हुआ है वह गंभीर है। सरकार ने कर्मचारियों को जबरदस्ती वैक्सीन लगवाई। हम चाहते हैं कि देश के अस्पतालों में हार्ट की जांचे, ईसीजी और अन्य जांच फ्री होनी चाहिए। भाजपा के लोग झूठे है। धोखा दिया है। ये ध्यान हटाने के लिए विपक्ष पर झूठे आरोप लगाते है। इंडिया गठबंधन सŸाा में आते ही किसानों, गरीबों का पूरा कर्ज माफ करेंगे। सरकारी विभागों में खाली पदों पर नौजवानों की भर्तियां की जाएंगी। अग्निवीर योजना खत्म कर पहले की तरह फौज की पक्की नौकरी देंगे। बहनों को साल में लाख रुपये उनके खाते में भेजा जाएगा। राषन के साथ पौष्टिक आटा और मोबाइल चलाने के लिए डाटा मुफ्त देंगे। मोबाइल और चलाने के लिए जानकारी हासिल करने के लिए पढ़ाई के लिए डाटा जरूरी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में छात्रों को लैपटॉप दिया। भाजपा ने लैपटॉप नहीं दिया। समाजवादी सरकार ने लैपटॉप के साथ एम्बुलेंस सेवा दिया। पुलिस सेवा के लिए डायल 100 दिया। भाजपा सरकार ने एम्बूलेंस सेवा और डायल 100 खराब कर दी। समाजवादियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे देश की सबसे अच्छी सड़क बनायी। भाजपा सरकार में हाई-वे, सड़क बनाने में भ्रष्टाचार हुआ। पैसा लूटा, सड़कों की गुणवत्ता खराब है। श्री यादव ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। नौजवानों, किसानांे और देश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा वोट लूटने का षडयंत्र करती है। संविधान बचाना है तो हर जोखिम उठाना पड़ेगा। बूथ पर वोट डालना और डलवाना पड़ेगा। उन्होंने नेताओं, कार्यकर्ताओं से अपना बूथ जिताने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला और उनके भाई लालजी शुक्ला, सुनील गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। जनता भाजपा के खिलाफ जमकर कर रही मतदान