
आयुर्वेदिक डॉ. रोहित गुप्ता
पपीता एक ऐसा फल है जिसमें प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सेहत को ठीक बनाने और बीमारियों को दूर रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।पपीता को पेट के लिए लाभकारी माना जाता है.पपीता में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का पंच होता है, जो इसे एक सुपरफ्रूट बनाता है। आजकल लोग हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं नई नई चीजें ट्राई कर रहे हैं। आप इसका सेवन कई तरह से कर सकते हैं। सेहत को ठीक रखने के साथ साथ इसका इस्तेमाल स्किन से संबंधित परेशानियों को दूर कर इसमें निखार लाने के लिए भी किया जाता है। स्वस्थ्य सेहत का खजाना पपीता
पपीता कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल, स्किन को स्वच्छ, कब्ज से राहत और दूसरी ढेरों शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। हर कोई पपीता का सेवन करता है। इस फल को हजम होने में जरा भी समस्य नहीं लगता है। पपीते पर काला नमक डालकर खाने से कई फ़ायदे होते हैं। पपीते में विटामिन ए, फ़ाइबर, पोटैशियम, कॉपर, और फ़ोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, काला नमक में सोडियम,पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं। पपीता विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है, जो त्वचा की चमक बढ़ाने के साथ ही आंतों की सेहत में सुधार करता है। वैसे ही कच्चा पपीता पाचन के लिए फायदेमंद होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका सेवन नियमित रूप से करने से शरीर को अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
पपीते पर काला नमक डालकर खाने के फ़ायदे
पपीते में मौजूद फ़ाइबर से पेट साफ़ रहता है और कब्ज़ की समस्या दूर होती है।
पपीते में मौजूद पपेअन एन्ज़ाइम, फैटी फ़ूड को पचाने में मदद करता है।
पपीते में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को निखारते हैं और झुर्रियों को होने से रोकते हैं।
पपीते में मौजूद पोटैशियम और फ़ाइबर दिल के लिए फ़ायदेमंद होता है।
पपीते में मौजूद कैरोटीन मासिक धर्म चक्र को नियमित करता है। पपीते में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स, विटामिन ई, बी और सी वज़न घटाने में मदद करते हैं। पपीते पर काला नमक और दालचीनी डालकर खाने से यूरिक एसिड कम होता है। पपीता खाने से पहले,अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से सलाह ले।
पपीता खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या भोजन के बीच में होता है।
आइए जानते हैं कच्चा पीपता खाने के फायदों के बारे में। कच्चे पपीता में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन क्रिया में सुधार लाता है और पेट की समस्याओं जैसे गैस, सूजन और कब्ज से मुक्ति दिलाता है। कच्चे पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। किडनी में पथरी होने पर न खाएं- जिन लोगों की किडनी में पथरी है उन्हें पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीता में विटामिन सी पाया जाता है, जो एक रिच एंटीऑक्सीडेंट है। अगर आप ज्यादा पपीता खाते हैं तो पथरी की समस्या बढ़ सकती है। पपीता खाने से कैल्शियम ऑक्सलेट की कंडीशन पैदा हो सकती है जिससे स्टोन का साइज बड़ा हो सकता है।
रोज पपीता खाने से क्या होगा..?
वजन घटाने में मदद- पपीते में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपको भरा हुआ महसूस कराता है और वजन घटाने में मदद करता है। यह मीठा खाने की इच्छा को भी कम करता है।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाना- पपीता विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह संक्रमण से लड़ने और बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।
पाचन में सुधार- पपीते में पपेन नामक एक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। यह कब्ज को दूर करने और मल त्याग को नियमित करने में भी मदद करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद- पपीते में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह त्वचा को चमकदार बनाता है, झुर्रियों को कम करता है और मुंहासों से बचाता है।
आंखों के लिए फायदेमंद- पपीता विटामिन ए का अच्छा स्त्रोत है इसलिए यह आंखों की रौशनी के लिए बहुत लाभदायक होता है। अगर आप अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप पपीता का सेवन कर सकते हैं।
हार्ट हेल्थ में सुधार- पपीते में पोटेशियम और फाइबर होता है, जो रक्तचाप को कम करने और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करता है। स्वस्थ्य सेहत का खजाना पपीता