बुआ और बबुआ की सरकारों में जनता त्रस्त थी-पंकज चौधरी

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा का सोमवार को गोरखपुर शहर मेंजगह जगह हज़ारों की संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। जनविश्वास यात्रा के दौरान कैंपियरगंज और पिपराइच में आयोजित सभा को मुख्यरूप से केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और सांसद विरेंद्र सिंह मस्त समेत अन्य नेताओने सम्बोधित किया। 
भाजपा ज़िलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, स्थानीय विधायको, पार्टी पदाधिकारियों व हज़ारो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजनमानस ने कैंपियरगंज के च्यूटहा, पीपीगंज, भगवानपुर, महावनखोर और पिपराइच के अकटहवा,नरकटाहा, बास स्थान,भटहट समेत विभिन्न स्थानों पर जन विश्वास यात्रा का एतिहासिक स्वागत किया ।गोरखपुर की अतरौलिया पिपराइच की एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा के जन विश्वास यात्रा को जिस प्रकार से हर विधानसभाओं हजारों-हजारों की संख्या में समर्थन मिल रहा है निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के जन कल्याणकारी नीतियों पर विश्वास का समर्थन है, एकबार फिर योगी सरकार बनाने का स्पष्ट संकेत है।


उन्होंने कहा कि बुआ और बबुआ की सरकारों में जनता त्रस्त थी वहीं भाजपा की सरकार में प्रदेश में हर वर्ग आज खुश है। गुंडे माफिया या तो जेल में है या फिर प्रदेश के बाहर भाग चुके है। भूमाफियों के अवैध कब्जों पर योगी जी का बुलडोजर चल रहा है। ये वही उत्तर प्रदेश है जहाँ भय भूख भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त थी, आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया। गरीबों को सम्मान से जीने के उनकी सभी जरूरतों को भाजपा सरकार पूरा कर रही है। मकान, शौचालय, बिजली कनेक्शन, रशोई गैस कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि सहित अनेकों लाभ की योजनाओं से लाभान्वित करने वाली भाजपा सरकार है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों 5 लाख तक की चिकित्सा व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। इलाज के लिये लोगों को बाहर जाना पड़ता था आज एम्स स्थापित होने से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। आज मोदी जी और योगी जी ने कोरोना से निपटने की पूरी व्यवस्था की है। 


बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है ये हजारों की संख्या में विश्वास यात्रा का समर्थन दे रही जनता भी तो किसान ही है। किसान अन्नदाता है और ये अन्नदाता भाजपा से जुड़ा हुआ है यही कारण है कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है।विधायक फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि गोरखपुर में युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से जिले की 100 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। खेल मैदान में रनिंग ट्रैक, वॉलीबाल कोर्ट, कुश्ती, कबड्डी एवं अन्य स्थानीय खेलों की व्यवस्था होगी।


विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने बीमारू उत्तर प्रदेश को स्वस्थ उत्तर प्रदेश बनाने का काम किया है आज चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। पिपराइच विधानसभा में चीनी मील चल रही जिसमे चीनी उत्पादन के साथ एथलान और विद्युत उत्पादन भी होगा। गोरखपुर में फर्टिलाइजर खाद कारखाना शुरू हो चुका है जो पूर्वांचल में किसानों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।कैम्पियरगंज सभा का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल और पिपराईच सभा का संचालन जिला मंत्री नरेंद्र सिंह ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने स्वागत सभा मे आभार प्रकट करते हुए बताया जन विश्वास यात्रा का गोरखपुर जनपद के सभी विधान सभाओं में ऐतिहासिक स्वागत हुआ, सभी विधानसभा के स्वागत सभाओं में अपार जन समर्थन मिला। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button