Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अनुपूरक बजट में जनता के लिये कुछ नही-अजय कुमार लल्लू

अनुपूरक बजट में जनता के लिये कुछ नही-अजय कुमार लल्लू

197

अनुपूरक बजट में जनता के लिये कुछ नही ये गुमराह करने वाला । अनुपूरक बजट में रोजगार छिनने वाली योगी सरकार ने बेरोजगारों को फिर किया गुमराह। गन्ना किसानों,किसानों को मिल रही महंगी बिजली पर राहत न देना किसान का अपमान।समाज के सभी वर्ग निराश।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उत्तरप्रदेश के अनुपूरक बजट को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि समाज के किसी वर्ग किसी तरह की राहत देने वाला नही है,महंगाई के मुद्दे पर इसमें किसी तरह की राहत नही चुनावी बेला में आये भाजपा सरकार के अनुपूरक बजट बेरोजगारो को राहत देने के लिये कुछ नही है उंन्होने कहा लगातार रोजगार छिनने वाली सरकार युवाओ को डिजिटली रूप से मजबूत करने की बात कर भृमित कर रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अच्छा होता सरकार सब्जबाग दिखाने के बजाय अनुपूरक बजट में रोजगार,महंगाई से निजात दिलाने के क्रम में कोई अच्छा काम करती महिला उत्पीड़न की रोकथाम के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था के लिये धन के साथ डॉक्टर्स पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियां के लिये बजट आवंटित करती।गन्ना किसानों,किसानों को मिल रही महंगी बिजली पर राहत देने का प्रवधान करती योगी सरकार के इस अनुपूरक बजट से समाज के सभी वर्ग को निराशा हाथ लगी है।अजय कुमार लल्लू ने कहा कि निराशाजनक बजट से लोगो का कोई भला नही होगा क्योंकि इसमें बुनियादी सुविधाओं से लेकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिये कुछ भी अच्छा नही है।