
कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रहने पाए। सरोजनीनगर में एसआईआर योद्धाओं की विधायक आवास पर हुई बैठक।
राकेश यादव
लखनऊ। आशियाना सेक्टर के स्थित सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के आवासीय कार्यालय पर गुरुवार को एसआईआर योद्धाओं की बैठक हुई। एसआईआर प्रभारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एसआईआर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान एसएसआर योद्धाओं को निर्देश दिया गया कि बूथ स्तर पर मतदाता सूची का गहन परीक्षण कर सुनिश्चित कोई भी मतदाता छूटने नहीं पाए। इसके साथ ही नए युवा मतदाताओं को जोड़कर उनका नाम सूची में दर्ज कराएं।
गुरुवार को शाम तीन बजे एसआईआर प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले मतदाता सूची में 6.4 लाख वोटर थे। एसएसआर प्रक्रिया के बात जारी सूची में 4.12 लाख मतदाता ही शेष बचे हुए है। उन्होंने बताया कि सभी एसआईआर योद्धा अपने बूथों पर जो मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित रह गए उनके नाम सूची में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि तमाम युवाओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाए। उनके नाम प्राथमिकता पर आपचारिकताएं पूरी कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि के एन सिंह, शिविता गोयल समय करीब एक सबसे अधिक योद्धा शामिल हुए।























