Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home राजनीति उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं-अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं-अखिलेश यादव

179
उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं-अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराध नियंत्रण के भाजपा सरकार के सभी दावे झूठे साबित हो रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। महिलाओं के साथ हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार की नाकामी से महिला अपराध में यूपी नंबर वन बन गया है। पिछले दिनों मुरादाबाद में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। मेरठ में नर्स से दुष्कर्म का प्रयास हुआ। फर्रुखाबाद में घर में सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई। बिल्हौर कानपुर नगर के चौबेपुर में एक व्यक्ति की हत्या हुई। यह घटनाएं तो सिर्फ उदाहरण मात्र है। प्रदेश में हर दिन ऐसी ही दर्जनों घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं-अखिलेश यादव

    भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। गरीबों के साथ अन्याय, अत्याचार की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। सरकार के पास आश्वासन के अलावा कुछ नहीं। झूठ, लूट और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें भाजपा सरकार में हो रही है। भाजपा सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। जनहित में काम करने के बजाय भाजपा सरकार निर्दोशों का उत्पीड़न कर रही है। पीड़ित असहाय जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता  से हटाने के लिए संकल्पित है। उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं-अखिलेश यादव