Thursday, February 19, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा-अखिलेश यादव

233
भाजपा सरकार साधु-संतों-भक्तों के साथ दुर्व्यवहार अक्षम्य
भाजपा सरकार साधु-संतों-भक्तों के साथ दुर्व्यवहार अक्षम्य

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार में गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है। पुलिस से लेकर दबंग और गुण्डे गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं। लखनऊ में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। रिक्शा चालक बेहोश हो गया। इसी तरह से चित्रकूट में एक रिक्शा चालक के कर्ज पर लिए रिक्शे को भ्रष्ट अधिकारी द्वारा जब्त करके 50 हजार रुपये की घूस मांगी गई। मांग पूरी न कर पाने पर रिक्शा चालक द्वारा आत्महत्या की खबर दिल दहला देने वाली है। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश से हर दिन कहीं न कहीं गरीब की आत्महत्या की खबरें आती है। न्याय न मिलने से कहीं किसान आत्महत्या पर मजबूर हैं तो कहीं गरीब लोग खुद को आग लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा के सामने और मुख्यमंत्री आवास के पास अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती है। आत्महत्या से बड़ा भाजपा के अमानवीय शासनकाल का प्रमाण और क्या हो सकता है? इन अत्याचारों के खिलाफ सरकार की तरफ से, अपराधियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती है?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। किसान, नौजवान, व्यापारी, गरीब सभी परेशान और सत्ता और उसके समर्थकों से प्रताड़ित है। महिलाएं और बच्चियां रोज अपमानित हो रही हैं। थानों में भी न्याय नहीं मिलता है बल्कि पीड़ितों के लिए थाने भी सुरक्षित नहीं है। हिरासत में मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश अव्वल है। गुण्डे और दबंग भाजपा सरकार के संरक्षण में अराजकता फैला रहे है। लोग त्रस्त है। न्याय के लिए भटक रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सरकार को सत्ता से हटाकर इसके अन्यायी और अत्याचारी शासन का अंत कर देगी।   भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा-अखिलेश यादव