Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या नवागत कोतवाल ने सम्भाला रूदौली कोतवाली का चार्ज

नवागत कोतवाल ने सम्भाला रूदौली कोतवाली का चार्ज

184

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। नवागत कोतवाल देवेंद्र सिंह ने रूदौली कोतवाली का पद भार ग्रहण कर लिया। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि नगर क्षेत्र के सभी लोगों को साथ लेकर अपराध नियंत्रण का काम किया जाएगा।महिलाओं की सुरक्षा सरकार के साथ-साथ पुलिस के उच्चाधिकारियों की प्राथमिकता में शामिल है।मेरे क्षेत्र में कोई ऐसी घटना न घटे इसको लेकर मेरा पूरा प्रयास रहेगा।महिला की सुरक्षा और उनके स्वाभिमान को लेकर कोतवाली पुलिस उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।उन्होंने जनता से अपराध रोकने में मदद करने की अपील की।कहा कि अपराध होने की सूचना समय रहते मिल जाये तो उसे रोका जा सकता है।पीड़ित को चौकी पर न्याय मिल जाए तो उसे उच्चाधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए लिए पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा व अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।