नवरात्रि का पर्व शक्ति,भक्ति और साधना का पर्व-श्रेया पटेल

101
नवरात्रि का पर्व शक्ति,भक्ति और साधना का पर्व-श्रेया पटेल
नवरात्रि का पर्व शक्ति,भक्ति और साधना का पर्व-श्रेया पटेल

मां दुर्गा के दरबार में पहुंची सपा नेत्री व महिला सभा प्रदेश सचिव श्रेया पटेल जी ने माता रानी का क्या दर्शन। नवरात्रि का पर्व शक्ति,भक्ति और साधना का पर्व – श्रेया पटेल

कुलदीप वर्मा

रुदौली/अयोध्या। रुदौली सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे से लेकर गांवों तक शारदीय नवरात्रि का पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है,हर तरफ भक्तिमय संगीत और भजन की मोहक धुन सुनाई दे रही है। भक्त भी मां के दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामना के लिए प्राथनाएं कर रहे हैं। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव श्रेया पटेल भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर मां के दरबार में विधिवत पूजा अर्चना कर भक्तों से मिल रही है। मां के दरबार में जगत जननी से मुल्क व प्रदेश में सुख समृद्धि व समाज में शांति और जनकल्याण की प्रार्थना कर रही है।

सपा नेत्री श्रेया पटेल ने इस पावन अवसर पर कहा कि नव रात्रि का पर्व शक्ति,भक्ति और साधना का पर्व है। मां दुर्गा हमें सत्य,साहस और न्याय,के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान और समाज में समानता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि नव रात्रि और भागवत जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन हमें यही सिखाते हैं कि नारी ही शक्ति स्वरूपा हैं। और समाज के उत्थान में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। सपा नेत्री श्रेया सिंह ने नगरा नबीपुर सुल्तानपुर गांव में तीन जगह महामाई के दरबार में स्थापित किया गया लोनियन पुरवा में दो जगह चक पूरवा मखदुमपुर के आयोजनों में शामिल हुई। और मौजूद आयोजकों व भक्तों को नव रात्रि के पर्व शुभकामनाएं दी सौम्या वर्मा श्रेया पटेल प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी महिला सभा जिला पंचायत पद प्रत्याशी मवई प्रथम से।