नवरात्रि का पर्व भक्ति,शक्ति और साधना का पर्व:श्रेया पटेल

224
नवरात्रि का पर्व भक्ति,शक्ति और साधना का पर्व:श्रेया पटेल
नवरात्रि का पर्व भक्ति,शक्ति और साधना का पर्व:श्रेया पटेल
कुलदीप वर्मा
कुलदीप वर्मा

मां दुर्गा के दरबार में पहुंची सपा नेत्री व महिला सभा प्रदेश सचिव श्रेया पटेल,टेका माथा। नवरात्रि का पर्व शक्ति,भक्ति और साधना का पर्व – श्रेया पटेल नवरात्रि का पर्व भक्ति,शक्ति और साधना का पर्व:श्रेया पटेल

/अयोध्या। रुदौली सर्किल क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे से लेकर गांवों तक शारदीय नवरात्रि का पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया जा रहा है,हर तरफ भक्तिमय संगीत और भजन की मोहक धुन सुनाई दे रही है। भक्त भी मां के दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामना के लिए प्राथनाएं कर रहे हैं। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव श्रेया पटेल भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर मां के दरबार में विधिवत पूजा अर्चना कर भक्तों से मिल रही है। मां के दरबार में जगत जननी से मुल्क व प्रदेश में सुख समृद्धि व समाज में शांति और जनकल्याण की प्रार्थना कर रही है।

नवरात्रि का पर्व सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, शक्ति और साधना का अद्भुत संगम है। यह नौ दिनों का उत्सव हमें देवी दुर्गा की शक्ति से जोड़ता है और आत्मा को शुद्ध करने, मन को दृढ़ बनाने और सकारात्मक ऊर्जा भरने का अवसर प्रदान करता है। जैसे ही घरों में दीप जलते हैं और मंदिरों में आरती होती है, पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। श्रेया पटेल के अनुसार, नवरात्रि हमें जीवन में अनुशासन, समर्पण और शक्ति के महत्व का संदेश देती है।


सपा नेत्री श्रेया पटेल ने इस पावन अवसर पर कहा कि नव रात्रि का पर्व शक्ति,भक्ति और साधना का पर्व है। मां दुर्गा हमें सत्य,साहस और न्याय,के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान और समाज में समानता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि नव रात्रि और भागवत जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन हमें यही सिखाते हैं कि नारी ही शक्ति स्वरूपा हैं। और समाज के उत्थान में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। सपा नेत्री श्रेया सिंह ने रानी बाज़ार पटरंगा मंडी,पूरे कामगार,पचलो,मोहन लाल पुरवा,काजी का पुरवा,और सहबाजचक के आयोजनों में शामिल हुई। और मौजूद आयोजकों व भक्तों को नव रात्रि के पर्व की शुभकामनाएं व बधाई दी। इस मौके पर समाजसेवी अनिल वर्मा,जितेंद्र वर्मा,सत्यम वर्मा,कपिल देव,अभय कुमार, कुनाल चौहान,आदि साथ रहे। नवरात्रि का पर्व भक्ति,शक्ति और साधना का पर्व:श्रेया पटेल