Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home राजनीति महिला सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण

महिला सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण

499
महिला सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण
महिला सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी राजधानी लखनऊ के तुलसी उद्यान, गीता पल्ली में प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन के साथ जुडे़। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अभियान का समापन पश्चिम बंगाल से करते हुए महिला सशक्तिकरण से राष्ट्र के सशक्तिकरण का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री के संबोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से देश के कोने-कोने में बड़ी संख्या में लोगो ने सुना। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा नम्रता पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित तथा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी तथा मातृशक्ति के रूप में माँ, बहनें उपस्थित रहीं। महिला सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दस वर्षों में बनाई गई कार्ययोजना के क्रियान्वयन से भारत आजादी के 100वें वर्ष में विकसित भारत होगा और विश्व का नेतृत्व करेगा। देश के सभी नागरिकों की आत्मनिर्भरता से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारियों के सशक्तिकरण से राष्ट्र के सशक्तिकरण की परिकल्पना को साकार रूप दिया है। यही कारण है कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, जनधन खाता जैसी तमाम योजनायें महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण से खुले में शौच जैसी समाजिक बुराई से देश मुक्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हरियाणा से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं अभियान को प्रारम्भ किया और बेटियों की क्षमताओं, परिश्रम तथा नेतृत्व से देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मातृशक्ति को संसद एवं विधानसभाओं में निश्चित प्रतिनिधित्व से आधी आबादी पूरे अधिकारों के साथ देश का नेतृत्व करेगी। प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में मां, बहन, बेटियां निर्भय है और प्रदेश महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।श्री चौधरी ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता मोदी जी का परिवार है और देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन की खुशहाली मोदी जी की गारंटी है।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद पांडेय ने कहा कि देश की आधी आबादी का सशक्तिकरण किए बिना भारत देश विश्व गुरु नहीं बन सकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज नारियों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनका संपूर्ण विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना,जनधन योजना उज्जवला योजना, राशन कार्ड के माध्यम से परिवार की महिलाओं को मुखिया बनाया है। विगत वर्षों में जो नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री मोदी शासनकाल के 10 वर्षों में हो रहा है। आज देश मातृशक्ति का वंदन करता है। भारत के विकास में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। ऐसा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

महिला सशक्तिकरण से देश के सतत विकास में मदद मिलती है। महिलाओं को समाज में उनका उचित स्थान और पद देना चाहिए। उन्हें पुरुषों के साथ-साथ विकास की सहभागी माना जाना चाहिए। महिला सशक्तिकरण से महिलाएं शक्तिशाली बनती हैं और अपने जीवन से जुड़े सभी फ़ैसले स्वयं ले सकती हैं। महिला सशक्तिकरण से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक विकास के लिए ज़रूरी कारकों पर पहुंच और नियंत्रण मिलता है।

आनंद पांडेय ने कहा महिला शक्ति केंद्र योजना का मकसद, महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक करना, प्रशिक्षित करना और उन्हें जरूरी स्किल सिखाना है। यह योजना स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय मिलकर चलाती है।मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को मजबूत बनाने और उनकी आर्थिक रूप से मदद करने के लिए महिला समृद्धि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1.40 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल जाता है। इतना ही नहीं लोन पर महिलाओं को ब्याज पर छूट भी दी जाती है। इस योजना का लाभ ऐसी महिलाओं को दिया जाता है जो पिछड़े वर्ग से संबंधित हो या जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये से कम हो। महिला सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण