Saturday, February 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

327

समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का आज निधन हो गया।


सपा संरक्षक नेता जी मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना यादव जी का आज शनिवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है।श्रीमती साधना यादव पिछले कई दिनों से बीमार थीं। उनका इलाज मेदांता हॉस्पिटल में चल रहा था। उनका निधन दुःखद है। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी गहरा शोक प्रकट करती है।

फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले तक स्वास्थ्य खराब होने के कारण देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी वहीं पर भर्ती थे। मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले ही बुखार के बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। साधना जी के फेफड़ों मैं संक्रमण की समस्या करोना जब हुआ था तब से थी। इनके बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।