विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बने मोहित गुप्ता

मोहित गुप्ता विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बने। नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बने मोहित गुप्ता

राकेश यादव

लखनऊ। युवा नेता मोहित गुप्ता को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल लखनऊ पश्चिम का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। श्री गुप्ता के मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।परिषद के जिला मंत्री पंकज की अगुवाई में नव नियुक्त नगर अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला मंत्री ने कहा कि मोहित गुप्ता के परिषद से जुड़ने से संगठन को बल मिलेगा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़ेंगे। मोहित गुप्ता को नगर अध्यक्ष चुने जाने पर मनीष जैन जिला समरसता प्रमुख एवं प्रखंड पालक के साथ तमाम पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए कहा वह संगठन को गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बने मोहित गुप्ता

Related Articles

Back to top button