मोदी के 11 साल बेमिशाल

27
मोदी के 11 साल बेमिशाल
मोदी के 11 साल बेमिशाल

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल- बेहद बेमिशाल। मोदी सरकार की – 11वर्ष की यात्रा ऐतिहासिक व अतुलनीय रही है। 2014 से 2025 तक का कालखंड भारत के लिए परिवर्तनकारी रहा है। यह एक ऐसे भारत की यात्रा रही है, जो आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। मोदी के 11 साल बेमिशाल

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल- बेहद बेमिशाल रहे हैं।मोदी जी की सरकार की – 11वर्ष की यात्रा ऐतिहासिक व अतुलनीय रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गौतमबुद्धनगर के ग्राम आकिलपुर जागीर मे विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि 2014 से 2025 तक का कालखंड भारत के लिए परिवर्तनकारी रहा है। यह एक ऐसे भारत की यात्रा रही है जो आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।भारत तकनीक क्षेत्र मे भी अग्रणी है, वैश्विक मंच पर मजबूत उपस्थिति रखता है और अपने नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

मोदी जी के नेतृत्व मे कई कडे व बडे फैसले लिये गये हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के 11 वर्ष (2014-2025) पूरे होने पर कई महत्वपूर्ण कार्य और उपलब्धियाँ रही हैं।आर्थिक क्षेत्र में सुधार और अप्रत्यासित विकास हुआ है। एकीकृत कर प्रणाली, जिससे “एक राष्ट्र, एक कर” का सपना साकार हुआ।वसुधैव कुटुंबकम्’ की अवधारणा को वैश्विक मंचों पर स्थापित किया। नया संसद भवन और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर पहल।सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा में भारत अग्रणी बना।राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का शुभारंभ। महिला सशक्तिकरण,की दिशा मे ऐतिहासिक काम हुये हैं। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम इस दिशा मे महत्वपूर्ण कदम है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत से विकास तक, मेट्रो की रफ्तार से सस्ती-सुगम हवाई यात्रा तक, वंदे भारत ट्रेनों से नए राजमार्गों तक, इंफ्रास्ट्रक्चर से इंडस्ट्री तक, कृषि से कॉमर्स तक, राष्ट्रीय सुरक्षा से सामाजिक सुरक्षा तक, सामाजिक समृद्धि से सामाजिक न्याय तक, भारत विविध क्षेत्रों में विकास की एक नई गाथा लिख रहा है। इस अवसर पर सत्येंद्र सिसोदिया, सांसद डॉ. महेश शर्मा विधायकगण तेजपाल सिंह नागर जी, चंद शर्मा, नरेंद्र भाटी अभिषेक शर्मा एवं अन्य गरिमामयी जनों की उपस्थिति रही। उप मुख्यमंत्री ने विकासखंड बिसरख, गौतम बुद्ध नगर में बाबा मथुरा जी की कर्मभूमि पर स्थित शहीद स्थल का लोकार्पण किया।ग्राम अकीलपुर जागीर में दादरी विधानसभा के विधायक तेजपाल सिंह नागर जी के आवास पर पहुँचकर उनके परिजनों से स्नेहिल भेंट की। मोदी के 11 साल बेमिशाल