Monday, January 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ मनरेगा से संवर हा गांव का भविष्य-उपमुख्यमंत्री

मनरेगा से संवर हा गांव का भविष्य-उपमुख्यमंत्री

287
गांवों की खेल प्रतिभाएं दुनिया में लहरायेंगी परचम
गांवों की खेल प्रतिभाएं दुनिया में लहरायेंगी परचम

मनरेगा कन्वर्जेंस से ग्राम पंचायतों में बन रहे आंगनबाड़ी केन्द्र। मनरेगा से संवर रहे आंगनबाड़ी में “गांव का भविष्य” सुरक्षित। ग्राम पंचायतों की आंगनबाड़ी केंद्रों को मिल रही खुद की छत। वर्ष 2018-19 से अब तक 19 हजार से ज्यादा बने आंगनबाड़ी केन्द्र। मनरेगा से संवर हा गांव का भविष्य-उपमुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के अंतर्गत बाल विकास विभाग,पंचायती राज विभाग के अभिसरण से आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य निरंतर किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरेगा योजनांतर्गत मनरेगा, बाल विकास विभाग,पंचायती राज विभाग के माध्यम से अभिसरण कर वित्तीय वर्ष 2018-19 से अब तक 19 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्ष 2018-19 में 3866, वर्ष 2019-20 में 2015, वर्ष 2020-21 में 4042, वर्ष 2021-22 में 1871, वर्ष 2022-23 में 2332, तो वहीं वर्ष 2023-24 में 1981 एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 3020 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा 9448 कार्य निर्माणाधीन प्रक्रिया में हैं।इन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के खेलने आदि की व्यवस्था भी की गई है। ध्यान रखा गया है कि कोई भी आंगनबाड़ी केन्द्र नेशनल हाईवे के बगल में ना बने। सभी पंचायतों में आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने की योजना के साथ इस पर कार्य किया जा रहा है।

मनरेगा योजना के अंतर्गत जहां बीते वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 1981 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया ,वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 3020 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, इस वर्ष अब तक योजनांतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों को बनाने में 12865.58 लाख की धनराशि व्यय भी की जा चुकी है। जबकि करीब 9 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्य प्रगतिशील है। आयुक्त, ग्राम्य विकास जी0एस0 प्रियदर्शी द्वारा बताया गया कि योजनांतर्गत मनरेगा, बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरंतर निर्माण कार्य जारी है। शासन के आदेश के अनुसार मनरेगा कंवर्जेंस से नियमानुसार निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्राम व पंचायत स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों का पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। मनरेगा से संवर हा गांव का भविष्य-उपमुख्यमंत्री