Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

197

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

अयोध्या/भेलसर। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम दौलाशाह तकिया गांव के निकट एक ढाबा के पास रोड क्रास कर रहे एक अधेड़ ट्रक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने भेलसर पुलिस को दी।सुचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना तत्काल अपनी पुलिस जीप से सीएचसी रूदौली में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को ग्राम दौलाशह तकिया के निकट एक ढाबे के पास रोड क्रास कर रहे दुरगन पुत्र छंगा निवासी ग्राम अल्हवाना ट्रक संख्या एम पी 04 जीबी 0450 की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत गई।उनके शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।चौकी प्रभारी ने बताया कि चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।