Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लोकमंगल दिवस में महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया जनता की शिकायतों का...

लोकमंगल दिवस में महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया जनता की शिकायतों का निस्तारण

177

लखनऊ। आज को सितंबर माह के तृतीय मंगलवार को लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 5 और जोन 6 में किया गया जिसमें लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
चौक बाजार निवासी अभिषेक ने महापौर को बताया कि उनके घर के पास सी327 में भवन कर का गलत निर्धारण हो गया है, जिसको ठीक करा दिया जाए, जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को भवनकर को सही मूल्यांकन करने के लिए निर्देशित किया।

सहादतगंज के मानस नगर सरीपुरा निवासी सुनीता पांडेय ने महापौर को बताया कि उनके घर के पास में तुलसी मैरिज लॉन के पास लगी लाइट खराब हो गयी है जिससे क्षेत्रवासियों को अंधेरे का सामना करना पड़ता है, जिसपर महापौर ने अभियंता मार्गप्रकाश को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

बुद्धेस्वर के पिंक सिटी निवासी विकास श्रीवास्तव ने महापौर को बताया कि बारिश के बाद नालियाँ जाम है और जलनिकासी की कोई व्यवस्था नही की गई है जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया।

रस्तोगी नगर निवासी सक्षम मिश्रा ने बताया कि सिददेश्वरी मंदिर के पास के निवासियों को पीने के पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसपर महापौर ने नगर अभियंता को समरसेविल लगाने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान कुल 95 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमे अभियंत्रण की 26, कर विभाग की 31, स्वास्थ्य की 11, मार्गप्रकाश की 04, जलकल की 13 अतिक्रमण की 03, उद्यान की 03 एवं अन्य की 04 शिकायत पंजीकृत की गयी।

इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया संग अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, कौशलेंद्र द्विवेदी, सुधीर मिश्रा, श्रवण नायक, गिरीश मिश्रा, रेखा भटनागर, संतोष राय, अन्नू मिश्रा, रेखा सिंग, मुख्य अभियंता महेश वर्मा के साथ सम्बंधित जोनल अधिकारी के जोनल अधिकारी एवं उक्त जोन के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें।