
इंदिरानगर के कई व्यापारियों ने ग्रहण की व्यापार मंडल की सदस्यता। लखनऊ व्यापार मंडल संगठन को सशक्त बनाने का करेंगे कार्य।
राकेश यादव
लखनऊ। इंदिरानगर स्थित कंचन स्वीट हाउस में शनिवार को लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति में सतनाम सिंह, गुंजन तुलानी, नरेंद्र तुलानी एवं नितिन अग्रवाल ने पुनः लखनऊ व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करते हुए सदस्यों ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल हमारा परिवार है और हम कार्यकारिणी के साथ मिलकर तन, मन एवं धन से संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। सतनाम सिंह ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल के प्रति उनका विशेष लगाव और आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि यह संगठन केवल व्यापारियों के अधिकारों की आवाज़ नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह सदस्यों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर उन्होंने पुनः सदस्यता ग्रहण की है।





















