Saturday, February 7, 2026
Advertisement
Home राजनीति चलो बूथ के पास चौपाल करें यात्रा

चलो बूथ के पास चौपाल करें यात्रा

253

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवार अपनी ‘चलो बूथ के पास चौपाल करें यात्रा‘ के 7वें दिवस जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा डुमरिया गंज़ के ग्रामसभा असनरा बघमरा में बड़ी संख्या में आए नवयुवकों, किसानों तथा समाज के अन्य वर्गों के लोग उपस्थित थे।प्रदीप तिवारी ने इटवा, शोहरतगढ़ और बांसी तथा कपिलवस्तु में भी चौपाल लगाई। इटवा के इनरीग्रांट में पूर्व विधानसभाध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय की विषिश्ट उपस्थिति रही। अन्य स्थानों पर कमरूज्ज्मा, जमील सिद्दीकी, हरीराम यादव, मोनू दुबे, अजय चौधरी, अमित दुबे, पकड़ी में उग्रसेन सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, इंद्रासना त्रिपाठी, जुबेदा चौधरी, हरिनारायण यादव, शकील शाह, शुभांगी, मोहम्मद जावेद, अम्बिेकेश श्रीवास्तव, डाॅ0 धीरेन्द्र यादव, प्रदीप पत्थरकट्ट, राकेश दुबे, अजय चौरसिया, अमित यादव आदि ने चौपाल में शिरकत की।

हर जगह चौपाल को सम्बोधित करते हुए श्री प्रदीप तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव आज जन-मन के प्रिय नेता हैं और सभी लोग चाहते हैं कि वे मुख्यमंत्री बने ताकि प्रदेश विकास और खुशहाली के रास्ते पर प्रगति कर सके।डुमरियागंज के चौपाल में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे 2022 में समाजवादी सरकार बनाएंगे और अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव, राजेश चैधरी, अनिल गौतम, प्रेमी, दिलीप पाठक, तोताराम वर्मा, दिलीप चौरसिया, अतीकुर्रहमान, अजय गुप्ता, गंगाराम प्रजापति एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप यादव, सचिव चन्दन विश्वकर्मा, करीम खान, आशीष चतुर्वेदी, हिमांशु द्विवेदी की उपस्थिति उल्लेखनीय है।
(राजेन्द्र चौधरी)