भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

55
भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

 भाजपा सरकार में व्यापार और कारोबार आर्थिक एवं सामाजिक आपातकाल से गुजर रहा है। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में नए तरह की इमरजेंसी है। पिछले एक साल में 35 हजार एमएसएमई इकाईयां बंद हो गयी है। भाजपा सरकार में उत्पादन नहीं हो रहा है। भाजपा से जुड़े कारोबारी मुनाफा कमा रहे है। बिचौलिये लाभ कमा रहे है। भाजपा सरकार में व्यापारियों से चंदे के रूप में विशेष नजराना वसूला जा रहा है। आम व्यापारियों के पास पूंजी नहीं है। उनका व्यापार कैसे चलेगा? निवेश में एडवांस कमीशन मांगा जा रहा है। भाजपा सरकार के टैक्स सिस्टम से व्यापारियों में डर का माहौल है। भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

समाजवादी व्यापार सभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक और भामाशाह जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जीएसटी, पुराने मामलों की झूठी नोटिस और सेटलमेंट की नाम पर व्यापारियों से वसूली हो रही है। कानपुर में सेटलमेंट पालिसी के नाम पर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के सामने महीनों पुलिस बैठा दी गयी थी। सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर छापे मारे जाते है। भाजपा सरकार की वसूली की नीतियों से व्यापारी दुःखी और परेशान है। भाजपा माफिया पार्टी है। भाजपा के लोग माफियाओं की तरह काम करती है। भाजपा सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट हो रही है। भाजपा सरकार का हर इंजन ईंधन की तलाश में है। भाजपा सरकार की उगाही और वसूली से व्यापारी बहुत चिंतित और परेशान है।

भाजपा सरकार में व्यापारियों को तमाम तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। कहीं जीएसटी के नाम पर छापा मारा जा रहा है तो कहीं अन्य टैक्सों के नाम पर वसूली हो रही है। लोगों के पास वर्किंग कैपिटल नहीं बची है। लेन-देन और व्यापार के लिए कर्ज लेने जाने पर बैंक के लोग कमीशन, मांगते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान के लिए काम करेगी। व्यापारियों की हर तरह से मदद की जायेगी। समय आने पर समाजवादी सरकार व्यापारियों को सुविधा देगी, व्यापारियांे की अधिकारियों से भी रक्षा करेगी। प्रदेश में जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार रही व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और उद्योग, व्यापार को बढ़ाने, निवेश के लिए फैसले लिए गए थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि भाजपा सरकार प्रदेश के टॉप 20 माफियाओं की सूची जारी करें। साथ ही जिलों के टॉप 10 माफियाओं की सूची जारी करे। सरकार वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर, मिर्जापुर, कुशीनगर, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, लखनऊ कानपुर, उन्नाव समेत सभी जिलों के टॉप टेन माफियाओं की सूची जारी करें। उन्होनंे कहा कि जिलों जिलों के टॉप टेन माफियाओं की सूची जारी होने से अपराध की घटनाएं कम हो जायेगी लेकिन भाजपा सूची नहीं जारी करेगी क्योंकि माफिया और अपराधी भाजपा से जुड़े है। प्रदेश में आये दिन हत्याएं हो रही है। पुलिस की अपराधियों से साठगांठ है। भाजपा सरकार में आम जनता गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, पत्रकार कोई सुरक्षित नहीं है। सरकार आरोपियों के साथ खड़ी रहती है। निर्दोषों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्य का रास्ता ही सनातन है। धर्म का रास्ता ही सनातन धर्म है। धर्म का रास्ता अन्याय नहीं कर सकता है। जो धर्म के रास्ते पर है वह अन्याय नहीं कर सकते हैं। जो अन्याय दुःख परेशानी दे रहा है। दूसरों की हत्या कर दे। वह सनातनी नहीं है। वह अपने आप को सनातनी नहीं कह सकता है। हम हिन्दू लोग उसे कभी सनातनी स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई चुनाव हार रहे है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाएं भाजपा के लोग तोड़वा रहे है। प्रदेश में अराजकता फैला रहे है। भाजपा के लोग सेकुलरिज्म और सोशलिज्म के खिलाफ है। सेकुलिज्म हम सबको बराबरी का दर्जा देता है। सोशलिज्म में आर्थिक बराबरी का मौका मिलता है। भाजपा के लोग पूंजीवादी लोग है। ये बड़े-बड़े पूजींपतियों के साथ खड़े है। भाजपा के लोग बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडर और उनके संविधान के पक्ष में नहीं है। संविधान विरोधी लोग है। कट्टरवादी और नफरत फैलाने वाले लोग है। समाज को बांटते है। भाजपा की सरकार हृदयहीन सरकार है। इस सरकार में गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, पत्रकार, सभी के साथ अन्याय हो रहा है। किसी की सुनवाई नहीं है। भाजपा के लोग पीडीए के खिलाफ बोल रहे है क्योंकि पीडीए उन्हें परेशान किए हुए है। भाजपा घोर जातिवादी पार्टी है। इस सरकार में हर फैसला जाति के आधार पर लिया जाता है। समाजवादी लोग पीडीएवादी है। भाजपा सरकार में ऊपर से नीचे तक जातिवाद है। इस सरकार में कुल 2500 लोग प्रदेश को लूट रहे हैं, वही प्रदेश में अन्याय, अत्याचार करा रहे हैं।

  श्री यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खां साहब ने यूनिवर्सिटी बनाई। भाजपा सरकार ने यूनीवर्सिटी बंद करा दी। उन पर और परिवार पर झूठे मुकदमे लगवा दिये। मोहम्मद आजम खां साहब ने विश्वविद्यालय के चांसलर बने तो अब मुख्यमंत्री जी ने भी गोरखपुर विश्वविद्यालय बना लिया है और चांसलर बन गये हैं। मुख्यमंत्री जी ने कैबिनेट के जरिए राजस्व विभाग, सड़क और तालाब की जमीन को विश्वविद्यालय का हिस्सा बना लिया है। अगर मुख्यमंत्री जी ने वही काम किया है तो आजम साहब ने क्या गलत किया था? अगर आजम साहब के विश्वविद्यालय के कागज चेक किये गये तो मुख्यमंत्री जी के यूनिवर्सिटी के भी कागजों की जांच होनी चाहिए। भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव