Monday, March 23, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

18
भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त-अखिलेश यादव

भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। अपराध की घटनाओं को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह आरोप लगाया जा रहा है कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। विपक्ष का कहना है कि हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कानून-व्यवस्था मानो पूरी तरह दम तोड़ चुकी है।

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। यूपी में कानून-व्यवस्था की हत्या हो गयी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के क्षेत्र में खुलेआम हत्यायें हो रही है। भाजपा सरकार पुलिस से राजनीतिक काम लेगी तो कानून-व्यवस्था कभी नहीं ठीक हो सकती है। भाजपा सरकार में हथेली गर्म, पुलिस नर्म की स्थिति है। भाजपा की सरकारें जहां-जहां है वहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। कानून-व्यवस्था बर्बाद है। भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा है। गोरखपुर की घटना को लेकर भाजपा के ही सांसद ने कहा कि हत्यारों को बचाया गया तो राज्य सभा में नंगा कर देंगे। आखिर कौन दोषी है गोरखपुर में पीड़ित की बेटी के आरोप लगता है सच हैं।  आरोपी को थाने से छोड़ दिया। तहरीर से नाम हटा दिया गया। केवल गोरखपुर में ही नहीं वाराणसी में छात्र की खुलेआम हत्या हो गयी। बदायूं की घटना में मां ने बताया कि कई बार शिकायत की गयी थी कि जान को खतरा है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मथुरा में संत की हत्या हो गयी। प्रशासन क्या कर रहा था?

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार को हटाए बिना कानून-व्यवस्था नहीं सुधर सकती है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। एक विभाग में हजारों करोड़ का टेंडर बांट दिया गया है। लखनऊ में इस सरकार ने ग्रीन कारिडोर नहीं, बर्बाद कॉरिडोर बनाया हैं, उसके डिजाइन में खामियां है। ग्रीन कॉरिडोर में हर चौराहे पर पुलिस लगानी पड़ेगी। उद्घाटन के बाद ही कॉरिडोर धंस गया। ग्रीन कॉरिडोर में पैदल चलने के लिए कोई जगह नहीं है। कॉरिडोर का डिजाइन मानकों के विपरीत है। यह कॉरिडोर कभी ग्रीन नहीं होगा, इस पर टैªफिक कभी साफ-सुथरा नहीं रहेगा। सड़क पर टर्न है। सात हजार करोड़ की लागत से ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जबकि इतने में 6 और आठ लेन की सड़क बन सकती थी। भाजपा सरकार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। रसोई गैस सिलेण्डर लापता है। गैस सिलेण्डर के लिए लाईनें लगी है। झांसी में भाजपा नेताओं ने गैस सिलेण्डर का ट्रक गायब कर दिया। पूरी ट्रक का सिलेण्डर चोरी कर लिया। आधे सिलेण्डर खाली मिले हैं।


    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने अभी से अधिकारियों की सेटिंग शुरू कर दी है। बंगाल में भाजपा चाहे जो कर ले, चाहे जितने अधिकारी बदल दें वहां ममता बनर्जी जी फिर चुनाव जीतेंगी। समाजवादी सरकार में महिलाओं के रानी लक्ष्मी बाई सम्मान योजना शुरू की गयी थी। उसमें बहादुरी और हुनर के लिए बेटियों को सम्मानित किया गया। इसी तरह से यश भारती के जरिए देश विदेश में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले यूपी के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में कवि, साहित्यकार, खिलाड़ी, संगीतकार, अन्य क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया था। उन्हें सम्मान राशि भी देना शुरू किया था। समाजवादी पेंशन दिया जा रहा था। इस सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर दिया। समाजवादी पार्टी के सरकार बनने पर पुनः समाजवादी पेंशन शुरू की जाएगी। महिलाओं को विशेष सम्मान देकर नारी समृद्धि सम्मान योजना में हर साल 40 हजार रुपये देंगे। महिलाओं के लिए पहले की समाजवादी पेंशन योजना फिर चलायी जाएगी। साथ ही 40 हजार रुपये विशेष सम्मान राशि देंगे।