ललित उपाध्याय को विशेष कार्याधिकारी के पद पर मिली नियुक्ति

भारतीय पुरूष हाकी टीम के सदस्य ललित कुमार उपाध्याय को पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष विशेष कार्याधिकारी के पद पर मिली नियुक्ति,खिलाड़ियों का सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर शासन द्वारा भारतीय पुरूष हाकी टीम के सदस्य श्री ललित कुमार उपाध्याय को पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष विशेष कार्याधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गयी है।इस साल ललित उपाध्याय भारतीय टीम के सदस्य रहे। ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम में काशी के ललित उपाध्याय की सदस्यता के बाद 41 साल बाद टीम को पदक मिला है। हालांकि इस बीच काशी के दो ओलंपियन हॉकी टीम में सदस्य रह चुके हैं लेकिन पदक नहीं मिला।

अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बन्ध में शासन द्वारा आदेश निर्गत कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि श्री ललित कुमार उपाध्याय के लिये पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष समूह ’ख’ में उ0प्र0 लोक सेवा आयोग की परिधि के बाहर विशेष कार्याधिकारी का अस्थायी रूप से एक निःसंवर्गीय पद सृजित किया गया है।श्री अवस्थी ने बताया कि खिलाड़ियों का सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को सम्मान दिये जाने के साथ ही उन्हें सरकारी सेवा में सेवायोजित करना भी प्रारम्भ कर दिया गया है। इसी दिशा में श्री उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष विशेष कार्याधिकारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button