Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home समाज अधजल गगरी छलकत जाय

अधजल गगरी छलकत जाय

367

?? ???❤?????
अधजल गगरी छलकत जाय।
थोंथा चना देख मुसकाय।
गूंगा गावे गीत सुरीला,
बहरा देखो धूम मचाय।
???????
अंधा बोले सब दिखता है,
मूरख पोथी देख लजाय।
अंधों में कनवां राजा है,
एक आंख से निरखत जाय।
???????
चोर उचक्का बने मदारी,
जनता को सब रहे नचाय।
बिन पानी परजा सब रोवे,
नलिनी पानी में कुंभलाय।
?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️
मेघा – मेघा पानी लाओ,
लयिका घूम -घूम चिल्लाय।
बरखा बिना बाढ़ आवत है,
घर मड़ई सब डूबत जाय।
???????
का बरखा जब कृषि सुखाने,
खेतिहर सोच सोच बउराय।
छोटका नेता मंत्री होइ के,
छोटन को देवें लतियाय।
???????
युग परिवर्तन जबसे होइ गै,
कांग्रेस पार्टी गई बिलाय।
राहुल गांधी पप्पू बनि कै,
चौकीदार चोर चिल्लाय।
?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️?‍♂️
घर कै भेदी लंका दाहे,
सबके मन में आग लगाय।
ख़ुद जीतै सबके हरवावे,
पग – पग में रोड़ा अटकाय।
???????
कहें ‘अनंत’ मरम कै बतिया,
सुनो ध्यान से कान लगाय।
भरी गगरिया कुछ ना बोले,
अधजल गगरी छलकत जाय।

… ??????????????