Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जानें अखिलेश यादव का तोफा

जानें अखिलेश यादव का तोफा

370

अखिलेश यादव ने प्रदेश मुख्यालय लखनऊ पर हजारों की संख्या में आए नेताओं और समर्थकों को नववर्ष की बधाई देते हुए घोषणा की कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट घरेलू बिजली फ्री और किसानों को सिंचाई पूरी तरह मुफ्त करेंगे। चुनाव घोषणा पत्र में इसे शामिल किया जाएगा।विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ़्त देंगे और इसके साथ में किसानों की पूरी सिंचाई मुफ़्त होगी।यह पहला वादा है जो पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल होगा और यूपी के लोग जानते हैं कि सपा अपने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करती है। नए साल के मौके पर अपने आवास पर बधाई देने आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर किसानों, गरीबों, नौजवानों, व्यापारियों को सम्मान देंगे। डॉ0 लोहिया और डॉ0 अम्बेडकर के सिद्धांतों को हम आगे बढ़ाएंगे। हमारे साथ जनेश्वर मिश्र और ब्रज भूषण तिवारी की विरासत है। नेता जी के संघर्ष से हम यहां तक पहुंचे हैं, इसे आगे बढ़ाएंगे। समाजवादी लोगों की कथनी और करनी एक है। जनता यह भलीभांति जानती है।समाजवादी लोग जो वादा करते हैं उसे पूरा करते है। नया साल 2022 के पहले दिन समाजवादी पार्टी का जनता से यह पहला संकल्प है। जैसे-जैसे चुनाव में जाएंगे घोषणा पत्र में और संकल्प शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने और वादाखिलाफी के लिए जानी जाती है। भाजपा जनता का भरोसा खो चुकी है।


भाजपा सरकार ने जनता को 2021 में बहुत दुःख और परेशानी दी है। लोगों पर फर्जी मुकदमें लगाकर प्रताड़ित किया। सबसे ज्यादा झूठे मुकदमें समाजवादियों पर लगाएं गए हैं। श्री यादव ने कार्यकर्ता और नेताओं से कहा कि वे चुनाव में अपना अपना बूथ जिताकर पार्टी को भेंट दे। यहीं नववर्ष की असली बधाई होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। नोटबंदी और जीएसटी फेल हुई। लोगों ने देखा कि कानपुर में एक व्यापारी के घर से नोटों की कितनी गड्डियां निकली। यह भाजपा के लोगों के नोट हैं। डिजीटल इण्डिया की गलती से कानपुर में छापा भाजपा के व्यापारी के यहां पड़ गया। अपनी खीज मिटाने और बदनामी बचाने के लिए भाजपा ने समाजवादी एमएलसी के यहां छापा डलवाया है।


  अखिलेश यादव ने कहा कि 2021 का साल कितने दुःख और तकलीफ से गुजरा यह सभी लोग जानते हैं। इतना दुःख और तकलीफ किसी सरकार में नहीं मिली। जनता ने लॉकडाउन से लेकर बीमारी तक में बहुत परेशानी और दर्द सहा। नौकरी, रोजगार छूट गया। व्यापार-उद्योग चौपट हो गया। मजदूर पैदल चलते हुए जान गवां बैठे। भाजपा सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया। सरकार ने कोई मदद नहीं दी। आक्सीजन, दवा और बेड की कमी से बड़ी संख्या में मौते हो गयी। कोरोना काल में समाजवादियों ने लोगों की मदद की। श्री यादव ने कहा कोरोना काल में हुई मौतों का लोग विधिविधान से अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाएं। सरकार ने लकड़ी तक का इंतजाम नहीं किया। मजबूरी में लाशों को गंगा में बहाना पड़ा या बालू में दबाना पड़ा। प्रदेश की जनता को इतना असहाय कभी नहीं देखा गया। हम उम्मीद करते है कि 2022 में सभी स्वस्थ हों, सुखी और समृद्ध हो। हम कामना करते हैं कि सन् 2021 जैसी बीमारी फिर नहीं आए।


     नववर्ष पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पत्रकारों, अल्पसंख्यकों, अधिकारियों ने अखिलेश यादव को पुष्पगुच्छ, प्रतीकचिह्न भेंट किए और नए वर्ष की बधाई दी। डॉ0 मुन्ना अल्वी के साथ आए भंते, साधु-संत, पेश इमाम ने भी भेंट किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सदस्य राज्य सभा विशम्भर प्रसाद निषाद एवं सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, नारद राय, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अम्बिका चौधरी, आर.के. चौधरी, एस.पी. यादव, दद्दू प्रसाद, राममूर्ति वर्मा, मान पाल सिंह,फरीद महफूज किदवई, भगवत शरण गंगवार, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, आलोक तिवारी, एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह, जगजीवन प्रसाद, डॉ0 राजपाल कश्यप, आनन्द भदौरिया, सुनील सिंह साजन, राजेश यादव, अरुण वर्मा, राज कुमार मिश्रा, राकेश प्रताप सिंह, असलम मोहम्मद राईनी, सुभाष राय, विजय सिंह, प्रदीप तिवारी, नेहा यादव, नीस राजा, अरविन्द गिरि, राम करन निर्मल, राज वर्धन जाटव, विकास यादव, मनीष सिंह, एस.के. राय, संजय कश्यप, शराफत अली, संग्राम यादव, रचना कोरी, आलोक त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।