
लखनऊ। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता, समाज सुधारक खान अब्दुल गफ्फार खान जी की जयंती एवं स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक, राष्ट्रवादी चिंतक तथा नेहरू-गांधी परिवार के स्तंभ मोतीलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी जी ने उक्त महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मनीष हिदंवी ने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खान का जीवन त्याग, सेवा और मानवता से ओत-प्रोत था। उन्होंने अंग्रेजी शान के दमन, जेल यातनाओं और प्रतिबंधों के बावजूद भी वह अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ मिलकर असहयोग, सविनय अवज्ञा एवं भारत छोड़ों आंदोलन में सक्रिय भूमिका का निवर्हन किया। वहीं मोतीलाल नेहरू जी इलाहाबाद न्यायालय के वकीलों में से एक थे। उन्होंने विलासितापूर्ण जीवन, महंगे वस्त्र और अंग्रेजी ठाठ-बाट त्याग कर खादी धारण की और स्वदेशी अपनाया। मोतीलाल नेहरू जी शिक्षा, संवैधानिक सुधार और स्वशासन के प्रबल समर्थक थे उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक रणनीति बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस मौके पर उ0प्र0 किसान कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष बृज मौर्या, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह, सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 अमित कुमार राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव, सुरेन्द्र कुमार, विजय बहादुर सहित आदि उपस्थित साथियों ने उक्त महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
























