Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश चकबंदी में अनियमितता-डी.डी.सी. सहित सात कार्मिक निलंबित

चकबंदी में अनियमितता-डी.डी.सी. सहित सात कार्मिक निलंबित

244

लख़नऊ- भ्रष्टाचार, अनियमितता और आम नागरिक की शिकायतों/समस्याओं की उपेक्षा करने के प्रकरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है.जनपद वाराणसी की तहसील पिंडरा अंतर्गत चकबंदी कार्य में अनियमितता के प्रकरण में मुख्यमंत्री ने संबंधित डी.डी.सी., बंदोबस्त अधिकारी, पेशी कानूनगो, चकबन्दीकर्ता, चकबंदी लेखपाल व 02 चकबंदी अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है.मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता द्वारा क्रय की गई भूमि अथवा समतुल्य भूमि पर तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश दिए हैं.