Tuesday, January 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटा तिरपाल

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटा तिरपाल

284
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटा तिरपाल
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटा तिरपाल

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों को बांटा तिरपाल हाइजीन किट व मास्क।


पंकज यादव

अयोध्या। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी रुदौली द्वारा सोमवार को ग्राम कैनी का पुरवा,गौरी का पुरवा व कंचन पुरवा में सोसाइटी के मंडल प्रभारी डा. अजय मोहन श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्व में पात्र परिवारों का सर्वे कराकर 25 गरीब परिवारों को बरसात से बचने के लिए तिरपाल तथा 38 महिलाओं को हायजीन किट एवं उपस्थित सभी को मास्क वितरित किया। मंडल प्रभारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मलिन बस्तियों में हायजीन किट का वितरण कर ग्राम वासियों को उसकी पूरी जानकारी दी संस्था निरंतर दैवीय आपदाओं की स्थिति में गरीब और असहाय लोगों के सहायतार्थ समय-समय पर अलग-अलग वस्तुओं का वितरण करती रहती है।इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य एवं समर्पण उत्थान सोसाइटी के पदाधिकारी श्रवण कुमार ,राकेश चंद्र श्रीवास्तव, पवन कुमार शर्मा ,रामराज, हंसराज,अवधेश यादव, रंजीत विश्वकर्मा व संतोष सिंह सहित तमाम लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटा तिरपाल