Thursday, March 19, 2026
Advertisement
Home विशेष आई0एफ0एस0 श्रद्धा यादव ने बताये करियर टिप्स

आई0एफ0एस0 श्रद्धा यादव ने बताये करियर टिप्स

596

लखनऊ – एल पी एस डायरेक्टर हर्षित सिंह द्वारा आयोजित वेबिनार-कॅरियर टॉक सीरीज, एपिसोड – 4, टॉपिक: ‘वेज टू करियर बिल्डिंग’ में बलिया की डी० एफ० ओ० श्रद्धा यादव (आई. एफ. एस.) ने कक्षा – 9 से 12 तक के छात्रों को अखिल भारतीय सेवाओं में करियर बनाने के टिप्स दिये। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के शुरुआती दौर से यदि रणनीति बनाकर प्रयास किया जाय तो कम समय में ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

सिविल सर्विसेज़ की परीक्षाओं का दायरा बहुत बड़ा होता है इसलिए रणनीति बनाया जाना बहुत जरूरी होता है। टाइम मैनेजमेंट के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों की तैयारी करना आवश्यक होता है। इस प्रकार से अध्ययन करने से तैयारी करने वालों में आत्मविश्वास जागता है, जो तैयारी करने में काम आता है।

आजकल सूचनायें बहुत ज्यादा हैं। इसके लिए अध्ययन सामग्री का सही चयन भी सिविल सर्विसेज़ की तैयारी में अहम भूमिका निभाता है। आपकी नियमित पढाई ही काम आती है। अनुशासित होना जरुरी है। अपने मन में अपने उद्देश्य को सोचते रहिये और लगातार काम करते रहिये। सफलता निश्चित है।