Monday, March 30, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का भव्य आगाज़

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का भव्य आगाज़

34

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का लखनऊ में शुभारंभ।कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का संदेश।विचारधारा आधारित प्रशिक्षण, दिग्गज नेताओं से प्रेरणा लेने का आह्वान। सात चरणों में आयोजन, बड़ी संख्या में सहभागिता।

त्रिनाथ के. शर्मा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य विधानसभा के मध्य मंडल-एक के अंतर्गत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन हजरतगंज स्थित हावासिया कोर्ट परिसर में 29 और 30 मार्च को किया गया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सात चरणों में संपन्न कराया गया, जिसमें लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक कार्यशैली को सुदृढ़ करना, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करना और आगामी राजनीतिक व सामाजिक दायित्वों के लिए उन्हें तैयार करना रहा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को समयानुकूल अपडेट करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि यह विचारधारा भारतीय राजनीति में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।


संतोष सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद और अखंडता के प्रति समर्पण को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और उनके दूरदर्शी नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करते हुए देश को विकास की नई दिशा दी। उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार नेतृत्व के लिए तैयार करना है। उन्होंने संगठन की नीतियों को जनसामान्य तक पहुंचाने, सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से संगठनात्मक कौशल, जनसंपर्क रणनीति और वैचारिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें मध्य विधानसभा के उपाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कंचन, हजरतगंज के पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान, राजा राम मोहन राय वार्ड की पार्षद मधु सिंह, रफी अहमद किदवई वार्ड के पार्षद राम कृष्ण, भारतीय निगरानी समिति भारत सरकार के सदस्य राम सिंह वाल्मीकि, प्रदेश संयोजक आलोक सिंह, क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र एवं राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य विनोद कुमार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।


इसके अतिरिक्त टिंकू सोनकर, सतीश मिश्रा, आनंद पांडेय, शिवशंकर शर्मा, रंजना द्विवेदी, उर्मिला मिश्रा, सीता नेगी, संजय कुमार आर्य, विश्वनाथ भारती, मुकेश मिश्रा, राजू कश्यप, अनूप बाजपेई, इंद्रजीत कनौजिया और श्याम कुमार साहू समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।


दो दिवसीय इस प्रशिक्षण महाभियान में संगठनात्मक अनुशासन, सेवा भाव और विचारधारा के प्रति समर्पण को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।