Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 26 प्रमुख मार्गों के चालू कार्यो हेतु धनराशि की गई अवमुक्त- केशव...

26 प्रमुख मार्गों के चालू कार्यो हेतु धनराशि की गई अवमुक्त- केशव प्रसाद मौर्य

193

26 प्रमुख मार्गों के चालू कार्यो हेतु रू०155 करोड़ 83 लाख 46 हजार की धनराशि की गई अवमुक्त।

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में 26 राज्य/ प्रमुख /अन्य जिला मार्गों के स्वीकृत, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के चालू कार्य हेतु विभिन्न शर्तों के अधीन रू०155 करोड़ 83 लाख 46 हजार की धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गई है। यह 26 कार्य जनपद शाहजहांपुर झांसी,बस्ती ,सहारनपुर ,कन्नौज ,ललितपुर ,गोंडा , सिद्धार्थनगर, आगरा ,व बहराइच में चल रहे हैं ।इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किया गया है।

प्रतापगढ़ सम्पूर्ण क्षेत्र में 30 जून तक धारा-144 लागू-अपर जिला मजिस्ट्रेट


जारी शासनादेश में प्रमुख अभियंता( विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि चालू कार्यो हेतु आवंटित धनराशि का व्यय /उपयोग वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों ज्ञापन तथा बजट मैनुअल एवं वित्तीय हस्तपुस्तिका के नियमों/ स्थाई आदेशों आदि का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों की गुणवत्ता व मानको का विशेष रुप से ख्याल रखा जाए तथा निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी कार्य अनिवार्य से पूरे कराये जांय।