Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या जुआ खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार

जुआ खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार

176

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ

अयोध्या/भेलसर। पटरंगा पुलिस ने रविवार की रात को जुआ खेल रहे चार जुआरियों को धर दबोचा।थाना प्रभारी पटरंगा विवेक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम खण्ड पिपरा गांव के निकट एक पुलिया के पास जुआ खेला जा रहा है।थाना प्रभारी ने तत्काल उपनिरीक्षक हरिवंश यादव को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा।पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो जुआ खेल रहे जुआरी भागने लगे।लेकिन पुलिस टीम ने सभी जुआरियों को घेर कर पकड़ लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये जुआरी मो0हिलाल,गोविंदा,फिरदौस आलम,राजू ग्राम खण्ड पिपरा के निवासी है।मौके पर बिछे फड़ से एक हजार रुपये तथा 52 तास के पत्ते बरामद हुए।सभी जुआरियों को मुकदमा अपराध संख्या 2/22 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।