
पूर्व राज्य मंत्री आनंद सेन यादव का 59 वां जन्म दिन भारतीय शिक्षण संस्थान मवई चौरहा पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूर्व राज्य मंत्री आनंद सेन यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास से मना, समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारी रहे शामिल। पूर्व राज्य मंत्री आनंद सेन यादव का 59 वां जन्म दिन
अयोध्या/मवई। भारतीय शिक्षण संस्थान मवई चौराहा पर आज पूर्व राज्य मंत्री आनंद सेन यादव एवं समाजवादी शिक्षक सभा के पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी अवधेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संस्थापक राम कैलाश यादव व पूर्व प्रधान जगन्नाथ यादव की अगुवाई में किया गया। मुख्य अतिथि आनंद सेन यादव को फूल मालाओं और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में मवई क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा विधानसभा अध्यक्ष राम कैलाश यादव, महासचिव योगेन्द्र कुमार यादव (रुदौली), जी.पी. चौधरी, अमन वर्मा, विजय कुमार, आलोक यादव, विकास यादव, पूर्व प्रधान दुल्लापुर, समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाजवादी विचारधारा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता एवं क्षेत्रीय एकता की झलक साफ दिखी।