Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में सी.एम.एस. के पाँच छात्र चयनित

ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट में सी.एम.एस. के पाँच छात्र चयनित

244


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पाँच मेधावी छात्रों ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित ऑल इण्डिया लॉ इन्ट्रेन्स टेस्ट (ए.आई.एल.ई.टी.) में चयनित होकर लखनऊ का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। सी.एम.एस. के इन पाँच होनहार छात्रों में अर्चित श्रीवास्तव, वैभव सिंह, प्रखर, एश्वर्या अग्निहोत्री एवं जान्हवी गुप्ता शामिल हैं। ए.आई.एल.ई.टी. में चयन के उपरान्त अब ये छात्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध कालेजों में बीए. एल.एल.बी. आनर्स कोर्स में एडमीशन लेकर अपने सपनों को साकार कर पायेंगे।
सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया
है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु मार्गदर्शन एवं वातावरण उपलब्ध कराता है, यही कारण है कि विद्यालय के मेधावी छात्र प्रतिवर्ष देश-विदेश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।