Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना,परिजनों को 02-02 लाख की आर्थिक...

कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना,परिजनों को 02-02 लाख की आर्थिक सहायता

225

मुख्यमंत्री ने कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया।दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रु0की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा।मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभकी कामना करते हुए समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य सुनिश्चित कराएं।जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों कीजांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।


     मुख्यमंत्री ने इस सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।