Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या अयोध्या में 13 दिसम्बर को रोजगार मेला

अयोध्या में 13 दिसम्बर को रोजगार मेला

263

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय माॅडल कैरियर सेन्टर परिसर, लालबाग, फतेहगंज, अयोध्या में दिनांक 13 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा हैं। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी नेट एमबिट, प्रा0लि0 एस0एस0 इंस्टीट्यूट होली हर्ब्स एवं एस0बी0आई0 लाइफ प्रतिभाग करेंगी शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक तक है। मेले में प्रतिभाग करने के लिये आयु 18 से 50 वर्ष है, इच्छुक अभ्यर्थी  sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराकर रोजगार मेला आई0डी0 6829 पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को कार्यालय में उपस्थित हो, इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मण्डल, अयोध्या ने दी है।