Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी अनुज झा ने किया योग

जिलाधिकारी अनुज झा ने किया योग

209

शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग हमारी बहुत मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योग मांस पेशियों को पुष्ट करता है और शरीर को तंदुरुस्त बनाता है, तो वहीं दूसरी ओर योग से शरीर से फैट को भी कम किया जा सकता है।

अयोध्या। फैजाबाद मंडल के प्रधान डाकघर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रधान डाकघर के अधिकारी व कर्मचारियों ने किया योग।आज के दिन होने वाली रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट डाक पर टिकट कैंसिलेशन मुहर की जगह लगाई गई योग दिवस की मुहर।फैजाबाद मंडल के प्रधान डाकघर व अंबेडकरनगर के डाकघर में लगाई जा रही डाक पर योग दिवस की मुहर।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी अनुज झा ने किया योग।अपने आवास पर किया योग।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा अपने आवास पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते हुए। कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं गाइडलाइन के तहत लोगों को अपने आवास पर ही योग को करने की गाइडलाइन शासन द्वारा जारी की गई है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी पी डी गुप्ता अपने आवास पर योगा करते हुए।

रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने भी किया योग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योग।शहर के कौशलपुरी कॉलोनी स्थित आवास पर किया योग।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह समेत सभी पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास।